राजधानी में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव का माहौल, स्थानियों ने किया सड़क जाम

रांची : मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में महावीर मंदिर, छोटा बजरंगबली मंदिर, बूढ़ा महादेव और मड़ई देवी मंडप में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की है। इस बात की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो सब एकजुट हुए। ग्रामीणों ने पाया कि मंदिरों की प्रतिमाएं तोड़ी गई है। बलि स्थल को भी तोड़ दिया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची डाल्टनगंज मार्ग को जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के विरोध में ग्रामीणों ने जहां-तहां सड़क पर आगजनी भी की है।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ को लेकर इलाके में तनाव ना हुआ है। जिस वजह से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मांडर के सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर में बताया कि धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश चल रही है। पुलिस का कहना है कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *