भगवान बिरसा के गांव आने वाले देश के पहले पीएम होंगे मोदी, ऐसी है तैयारियां

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को खूंटी जिले में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू आने वाले हैं। बता दें कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की की घोषणा की थी। इसके ठीक एक साल के बाद 15 नवंबर को प्रधानमंत्री स्वयं बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में मौजूद होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है। बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

बिरसा मुंडा से युवाओं को लेनी चाहिए प्रेरणा, प्रधानमंत्री की पिछले साल की घोषणा ने आदिवासी आइकन बिरसा मुंडा को राजनीतिक सुर्खियों में वापस ला दिया है। तात्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जब झारखंड आए थे, तब उन्होंने रांची स्थित राजभवन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था- झारखंड के ब्रांड एंबेसडर है बिरसा मुंडा । बिरसा मुंडा ने लोगों के अंदर सामाजिक और राजनीतिक चेतना जागृत की। डॉ. कलाम ने कहा था, युवा राजनीतिज्ञों को बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। अंग्रेजों से लोहा लेनेवाले इस युवा का जनजातीय समुदाय पर गजब का जादुई प्रभाव था। लोगों ने उन्हें भगवान के रूप में माना और उनके निधन के बरसों बाद तक उनके दोबारा आगमनतीक्षा करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *