झारखंड में ठंड ने दी दस्तक, जानिये आने 1 वाले त्योहारों में कैसा रहेगा मौसम।

JOHAR JHARKHAND

राज्य में मौसम करवट ले रहा है। राजधानी और राज्य के अन्य जिलों में बदलते मौसम का असर दिखने लगा है। नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं, पारा गिर रहा है। राज्य के लगभग सभी जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। विभाग ने आने वाले पर्व त्योहारों को लेकर मौसम की जानकरी दी है। बताया गया है कि पक्षिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। आने वाले 10 नवंबर को धनतेरस और 12 को दिवाली मनाई जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक दोनों त्योहारों के दिन मौसम के सूखे रहने के आसार हैं।

प्रदेश में दिवाली तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार 8 नवंबर के बाद राज्य में मौसम का रुख बदल सकता है। बताया कि दिवाली के बाद तापमान में इजाफा हो सकता है। पारा गिरने से ठंड और कनकनी बढ़ सकती है। हालांकि दिवाली तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बता दें कि राजधानी सहित राज्य सभी जिलों में इसका असर देखने मिलेगा। पक्षिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव और बादल छाये रहने के आसार हैं। इसके अलावा अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। झारखंड के सभी हिस्सों में इन 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

12 नवंबर के बाद गिरेगा तापमान

इधर 12 नवंबर यानी दिवाली के बाद तापमान गिरने से कनकनी के साथ ठंड बढ़ेगी। वहीं मौसम में बदलाव की वजह से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। दरअसल, बदलते मौसम के साथ देश के उत्तरी पक्षिमी हिस्सों में एक और पक्षिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई हिस्से प्रभावित होंगे। वहीं बीते 24 घंटो में सबसे अधिकतम तापमान की अगर बात की जाये तो डाल्टनगंज में 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं उत्तर से आने वाली हवा से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। इधर पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में हलकी फुलकी बारिश भी हुई है। हालांकि बारिश के बाद तापमान में कोई खासा बदलाव नहीं हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *