बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं | ईडी (ED) ने आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा (Jaswant Singh Gajjan Majra) को हिरासत में ले लिया है | जसवंत सिंह गज्जण माजरा अमरगढ़ (Amargarh) से विधायक हैं. गज्जण माजरा को ईडी ने उस समय हिरासत में लिया, जब वे कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे | अब ईडी की टीम उन्हें जालंधर लेकर जा रही है | यक पर 40 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड आरोप है | एजेंसी पहले भी कई बार जांच कर चुकी है |

इससे पहले पिछले साल सितंबर महीने में ईडी ने जसवंत सिंह गज्जण माजरा के घर छापा मारा था | उनके घर ईडी के अधिकारियों ने करीब 14 घंटे तक छापे की कार्रवाई की था | तब माजरा ने बताया था कि ईडी की टीम उनके घर से 32 लाख रुपये कैश और तीन मोबाइल फोन अपने साथ ले गई |सीबीआई के मुताबिक अमरगढ़ से आप विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा इस कंपनी में निदेशक और गारंटर थे | उसके भाई बलवंत सिंह और कुलवंत और भतीजा तेजिंदर सभी कंपनी के निदेशक और गारंटर हैं | सभी के खिलाफ मामला भी दर्ज हैं | एफआईआर में तारा हेल्थ फूड्स लिमिटेड नाम की एक अन्य कंपनी का भी नाम है | आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने फर्जी स्टॉक और बही खातों में हेरफेर कर लिया है।
