दूसरे राउंड में बेबी देवी का पलटवार 1341 वोट से आगे,

डूमरी उपचुनाव में बेबी देवी ने पहले राउंड में पिछड़ने के बाद दूसरे राउंड में फाइटबैक करते हुए 1341 वोट से आगे हो गई है ।

दूसरा राउंड समाप्त बेबी देवी 1341 वोट से आगेबेबी देवी 7314यशोदा देवी 5973

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है. सुबह 8.15 बजे से गिरिडीह के पचंबा स्थित कृषि उत्पादन हो बाजार समिति में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य शुरू गया है. यहा मतों की गिनती के लिए कुल 16 टेबल बनाये गए हैं और कुल 24 राउंड में मतो की गिनती होगी. बाजार समिति में गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा के अलावे तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद है. इधर बाजार समिति के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मुख्य गेट पर अंदर प्रवेश करने वाले लोगों की बारिकी से जांच की जा रही है. ही बाजार समिति के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यक- र्ताओं की भी भीड़ उमड़ पड़ी है. हालांकि मतगणना के दौरान जमकर बारिश भी हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *