दुल्हन को पसंद नही आया लहंगा | लौटाई बारात | सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

पानीपत के मॉडल टाउन स्थित एक मैरिज हॉल में उस समय हंगामा मच गया जब लहंगे को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि शादी होते-होते टूट गई और अमृतसर से आई बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, शादी के दौरान दुल्हन को दिया गया लहंगा उसे पसंद नहीं आया। दुल्हन और उसके परिवार का आरोप था कि लहंगा पुराना था और उसमें से बदबू आ रही थी। यही नहीं, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और जयमाला न लाने पर भी लड़की पक्ष ने आपत्ति जताई। जब इस पर सवाल उठाए गए, तो दूल्हे पक्ष के लोग हैरान रह गए।

बात इतनी बढ़ी कि पुलिस तक पहुंची

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में आकर दूल्हा खुद ही लहंगा बैग में पैक करने लगा। माहौल गरमाने पर पुलिस को बुलाया गया, जिसने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा और बारात को बिना शादी किए ही लौटना पड़ा।

वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग बहस करते नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस अनोखी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे दुल्हन का सही फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसे शादी टूटने की छोटी वजह मान रहे हैं।

अब पुलिस की जांच जारी है और देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *