1500 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक को आज नियुक्ति पत्र देंगे हेमंत सोरेनझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी 12 जुलाई को 1500 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (PGT) शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में दोपहर 12:30 बजे से समारोह का आयोजन किया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (PGT) शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। इस मौके पर वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम शिरकत करेंगे।
