मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना होगी शुरू,महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 प्रति महीना,मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिए निर्देश

रांची– झारखंड में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए एक हजार रुपए प्रति महीने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. चंपई सोरेन सरकार राज्य की 25 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना’ के तहत इसका फायदा देगी. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना को शुरू करने के निर्देश दिए हैं. राज्य में जल्द कैंप का आयोजन कर आवेदन लिए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *