झारखंड न्यूज: प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका का गला रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

धनबाद: एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका का गला रेत दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका रविवार की सुबह वॉक के लिए निकली थी, इसी दौरान प्रेमी ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात के बाद महिला वहीं घायल हो कर गिर गई।

घटना में घायल महिला को इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना केंदुआ थाना क्षेत्र के केंदुआ 5 नंबर के समीप की है। घायल महिला की पहचान प्रियंका देवी के रूप में की गई है। महिला झरिया की रहने वाली है और पहले से शादीशुदा है. 4 साल से सूरज यादव नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दरअसल, प्रियंका का अलीगंज के रहने वाले सुरज कुमार नाम के एक युवक से पिछले चार से अफेयर चल रहा था। शनिवार की शाम सुरज ने महिला को मिलने बुलाया था, लेकिन महिला ने मिलने से इनकार कर दिया।

इसी बात से नाराज युवक ने रविवार की सुबह महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में वह बुरी तरह घायल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *