4 की मौत : दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत

खूंटी : झारखंड में खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनसूली गांव के पास भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो गई है। बालू लेकर जा रहे टर्बो और हाइवा के बीच भीषण टक्कर में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर और खलासी की दबने से मौत हो गई है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अंदर फंसे लोगों को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला। बताया गया है कि अवैध बालू खनन और परिवहन के कारण यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि हूटार से चिप्स लेकर कर्रा की तरफ हाइवा जा रहा था, जबकि कर्रा से अवैध बालू लेकर खूंटी की तरफ टर्बो वाहन जा रहा था. इसी दौरान दोनों वाहन आपस में टकरा गए. बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. सूचना मिलने पर कर्रा थाना प्रभारी पंकज कुमार दास मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गई. ड्राइवर और खलासी गाड़ी के अंदर ही दब गए. काफी मशक्कत के बाद अंदर फंसे सभी शवों को निकाला गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *