विधायक ढुल्लू महतो को बड़ी राहत: भाजपा की पूर्व नेत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश मामले में बरी

धनबाद: भाजपा की पूर्व नेत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो बरी हो गये. मंगलवार को धनबाद के एमपी, एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया।

इस मामले में पीड़िता व उनके पति पहले ही गवाही के दौरान अपने आरोपों से मुकर चुकी हैं. दोनों ने घटना की पुष्टि नहीं की. सोमवार को अदालत में विधायक का सफाई बयान दर्ज हुआ था. इस मामले को लेकर यहां काफी आंदोलन भी हुआ था. आरोप लगाने वाली महिला नेत्री को सुरक्षा गार्ड भी मुहैया कराया गया था।

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई थी एफआईआर,

जिला भाजपा की पूर्व महिला पदाधिकारी ने विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। हाई कोर्ट के आदेश पर विधायक के खिलाफ पुलिस ने 4 अक्टूबर 19 को प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में पीड़िता का धारा 164 के तहत 15 फरवरी को बयान दर्ज हुआ था। पीड़िता ने न्यायालय में बयान दिया था कि नवंबर 2015 में हिंदुस्तान जिंक के टुंडू गेस्टहाउस में ठुलू महतो ने उनके शरीर को छुआ था और जबरन उनके साथ गलत काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *