गैंगरेप का आरोपी जीजा गिरफ्तार: साली के साथ जीजा और उसके दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर युवती को बांधकर हो गये थे फरार

आरा : रेप के आरोपी जीजा और उसके दोस्त को पुलिस ने धर दबोचा है। मामला भोजपुर जिले बड़हरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक जीजा ने अपने साथी के साथ मिलकर साली के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित कृष्णागढ़ थाना के सोहरा गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक कृष्णागढ़ थाना के गांव के रहने वाले आरोपी जीजा का ससुराल बड़हरा में है। घटना के समय पीड़िता शौच के लिए खेत की ओर गई थी कि उसी दौरान उसके जीजा और उसका साथी दोनों बाइक से आए और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर दूसरे गांव के एक खेत में ले गए। दोनों ने पीड़िता के साथ पूरी रात दुष्कर्म किया। इस दौरान चिल्लाने पर युवती का मुंह दबा दिया।

गैंगरेप के बाद सुबह छह बजे दोनों युवती को खेत में ही बांधकर फरार हो गये। सुबह जब लोगों की युवती पर नजर पड़ी तो उसे बंधन से मुक्त किया गया। सूचना पर स्वजन भी पहुंच गए। इसके बाद बड़हरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी करते हुए दोनों आरोपितों को धर दबोचा। घटना के वक्त पीड़िता की बहन अपने मायके में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *