90 लाख की लूटः एक्सिस बैंक में 6 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Crime news: अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक में 90 लाख की लूट हुई है। मंगलवार दोपहर 12 बजे 6 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी घुसे। गन पॉइंट पर बैंक में कस्टमर्स को बंधक बनाया और लूटपाट की।

लूटपाट के बाद बदमाश भागने लगे। मौके पर लोगों को डराने के लिए 3 राउंड फायरिंग भी की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह, नगर थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुटे गए। मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *