बेवफाई का खौफनाक अंजाम : गर्लफ्रेंड का कटा सर लेकर बाइक पर घूमता रहा, कोचिंग में एक साथ ही पढ़ते थे, प्रेमी को था बेवफाई का शक

कैमूर : बेवफाई के शक में आशिक इस कदर हैवान बना, कि पहले माशूका का सर काटा और फिर सर को बैग में भरकर बाइक पर घूमता रहा। 20 किलोमीटर तक सर लेकर घूमने के बाद प्रेमी ने सर को एक खंडहर में फेंक दिया। आरोपी को शक था कि युवती किसी और से फोन पर बात करती है। सरप्राइज देने के बहाने उसने युवती को पहाड़ी पर बुलाया। वहां गला रेतकर मार डाला था।

हत्या के 6 दिन बाद उसका सिर मिला है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। दोनों साथ में कोचिंग पढ़ते भी थे। बाद में कोचिंग के पास के एक खंडहरनुमा कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर युवती का कटा सिर भी बरामद कर लिया गया है।

साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है।आरोपी पठान टोला निवासी सलीम कुरैशी का बेटा समीम कुरैशी (20) है और गुलाबसा परवीन (20) है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। मामले की जानकारी कैमूर एसपी मोहन शर्मा ने दी। युवती और आरोपी दोनों साथ में भभुआ के चकबंद रोड में कंप्यूटर क्लास करते थे। दोनों की एक-दूसरे से बचपन से ही पहचान थी। दोनों के घर के बीच की दूरी 300 मीटर है। कंप्यूटर क्लास के लिए घर से दोनों 18 किमी दूर जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *