अच्छी खबर : आंनगबाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ा, कैबिनेट में लिया गया फैसला, इनका भी मानदेय बढ़ाया गया

पटना : आंनगबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट में इस फैसले पर मुहर लगी। नीतीश कैबिनेट की हुई बैठक में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के अलावे मुखिया, उप मुखिया के अलावे पंच-सरपंच का भी मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया। नये फैसले के मुताबिक मुखिया को 5 हजार रुपए, उप मुखिया को ढाई हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। आंगनबाड़ी सेविका को 7 हजार और सहायिका को 4 हजार रुपए मानदेय दिया जायेगा।

यह फैसला नीतीश कैबिनेट में लिया गया। राज्य में 2 लाख 25 हजार 148 पंचायत प्रतिनिधि हैं। इनमें से मुखिया, उपमुखिया, सरपंच और उपसरपंच 32 हजार 212 हैं। वार्ड सदस्य 1 लाख 268 हैं, इतने ही पंच हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका 2.30 लाख है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 5 हजार 950 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 7 हजार रुपए प्रतिमाह और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 2 हजार 975 रुपए से बढ़ाकर 4 हजार रुपए किया गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का यह मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। सरकार के इस फैसले से दो लाख 35 हजार 148 पंचायत प्रतिनिधियों और 2.30 लाख आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को फायदा होगा। पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात के 24 घंटे के अंदर मानदेय बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *