मधुपुर- रांची एक्सप्रेस: सांसद निशिकांत दुबे ने दिखाई हरी झंडी, देवघर से रांची जाना अब हुआ आसान

देवघर : मधुपुर के स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गयी। रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस के मधुपुर तक विस्तार कर दिया गया है। देवघर से रांची की यात्रा अब और आसान हो गयी है। शनिवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। गाड़ी संख्या 18617/डी 18618 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस के मधुपुर तक विस्तार के साथ पूरी हुई। ट्रेनों का यह विस्तार इस क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास को सुविधाजनक बनाने के साथ साथ स्थानीय लोगों की मधुपुर तक इस ट्रेन के विस्तार की मांग को पूरा किया गया।

लंबे समय से थी मांग, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने इस ट्रेन को मधुपुर तक विस्तारित करके मधुपुर जिले को सीधे झारखंड की राजधानी रांची से जोड़ने की व्यवस्था की है। इस अवसर पर बोलते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विभिन्न राज्यों के सर्वागीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। पता चला इस ट्रेन को चलने से रेल जातियों को काफी सुविधा मिलेगी दुबे ने प्रधानमंत्री को बधाई दिए साथ-साथ उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी बधाई दी है रेलवे कैसे फैसले से देवघर से अब राजधानी रांची जाना आसान हो गया है। मधुपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से हरी झंडी दिखाने के इस समारोह में आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक चेतना नंद सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *