दर्दनाक हादसा – 4 की मौत, घर में लगी भीषण आग, पति – पत्नी समेत 2 बच्चों की जिं

बिहार : के बेगूसराय में नव वर्ष के पहले दिन दर्दनाक हादसा हो गया। आग में झुलसकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना जिले की बछवारा छाना क्षेत्र के अरवा पंचायत की है. बताया जाता है कि शार्ट सर्किट से अगलगी की घटना हुई है.

सोमवार की रात बिजली की शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक ही परिवार की गर्भवती महिला समेत कुल चार सदस्य जिंदा जल गए। मृतकों में पति-पत्नी व दो बच्चे शामिल हैं। सभी फूस के घर में एक साथ सोए हुए थे। मृतकों में अरवा नया टोल वार्ड संख्या-9 निवासी राम कुमार पासवान के 32 वर्षीय पुत्र नीरज पासवान व उसकी 30 वर्षीया पत्नी कविता देवी तथा 5 वर्ष के पुत्र लव एवं 3 वर्ष के पुत्र कुश शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सभी सोमवार की शाम करीब 8:30 बजे खाना खाकर एक ही घर में सोए थे।

रात्रि करीब 9:45 बजे उसके घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरा घर आग की तेज लपटों में तब्दील हो गया और सभी सदस्य जिंदा जल गए। बताया गया है कि मृतिका कविता देवी 8 माह की गर्भवती थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नीरज पासवान गांव में ही रहकर मजदूरी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *