एक युवक के कटने से सांप की मौत , पहले सांप ने दो बार काटा युवक को

बिहार के नवादा से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां सांप काटने से गुस्साए एक युवक ने भी सांप को काट लिया. इससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, शख्स का कहना है कि मेरे गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार काटे तो आप उसे दो बार काट लीजिए.

दरअसल, रजौली थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है. मंगलवार देर रात सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे. इस दौरान संतोष लोहार नामक मजदूर को जहरीले सांप ने दो बार काट लिया. इसके बाद गुस्साये मजदूर ने एक लोहे के सरिये की मदद से सांप को पकड़ लिया और तीन बार उस सांप को काट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई.

आपने अक्सर सुना होगा कि सांप के काटने से व्यक्ति की मौत हो जाती है. लेकिन, बिहार के नवादा में युवक की मौत सांप के काटने से नहीं हुई, बल्कि युवक के काटने से सांप की मौत हो गई. वहीं, युवक का कहना है कि मेरे गांव में एक टोटका है कि अगर सांप आपको एक बार काट ले तो आप उसे दो बार काट लें. इससे आपको सांप का जहर नहीं लगेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *