बुरी नजर से बचने के लिए लोग अक्सर घर के बाहर नींबू-मिर्च टांगते हैं। लोगों की सोच होती है कि ऐसा करने से घर पर किसी की बुरी नजर नहीं पड़ेगी। लेकिन इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जहां बहुत से घरों के बाहर नीली बोतल टांगी हुई हैं। यह देखते ही पहला सवाल आता है कि इस बोलत में है क्या? और इसे घर के बाहर क्यों टांगा जाता हैएक स्थानीय निवासी से पूछते हैं, जो बताता है कि गांव वालों ने आवारा कुत्तों से बचने के लिए ऐसा करते हैं।
दरअसल, आवारा कुत्ते उनके घर के बाहर मल ना करें या गंदगी ना फैलाएं, इसके लिए उन्होंने ऐसा किया है। लोग यह दावा कर रहे हैं कि यह टोटका सफल होता है।यह नीली बोतलें बहुत से लोगों को कंफ्यूज करती है। इन बोतलों पर ध्यान सबका जाता है। वे जानना भी चाहते हैं कि इनमें होता क्या है। पर सही जानकारी नहीं मिल पाती। वायरल वीडियो में शख्स बताता है कि बोतल में नील को पानी में घोलकर भरा जाता है, और इसे घर के बाहर टांग दिया जाता है। वह यह भी खुलासा करता है कि यह नील की बोतल उन्हें वहां के सफाईकर्मी देते हैं। हालांकि, पानी में नील मिलाकर घर के बाहर टांगने से कुत्तों के नहीं आने का क्या संबंध है, यह तो किसी ने नहीं बताया। लेकिन हर कोई इस टोटके के सफल होने का दावा जरूर कर रहा है!
कई लोगों ने बताया है कि नीली रंग की बोतल कई जगहों पर टांगी जाती है और इसके पीछे की वजह ये है कि कुत्तों को बाकी रंगों के मुकाबले ब्लू रंग ज्यादा साफ नजर आता है और उन्हें लगता है कि वहां कुछ खतरा है इसलिए वो बोतल के आसपास नहीं जाते हैं। हालांकि, इसमें किसी तरह की सच्चाई है या नहीं इसका दावा हम नहीं करते हैंइटली की यूनिवर्सिटी ऑफ बारी के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों ने कुत्तों के आंखों की जांच की. जिसमें सामने आया कि जैसे की कुछ इंसान कलर ब्लाइंड होतें हैं. उसी तरह कुत्तों को नीले, हरे और लाल रंग में अंतर करने में मुश्किलों को सामना करना पड़ता हैं. यही कारण हैं कि जंगल में रहने वाले कुत्ते या तो सुबह निकलते हैं या फिर शाम ढलने के बाद काफी एक्टिव हो जाते हैं.
कुत्ते कलर ब्लाइंड होते हैं ये तो पता चल गया लेकिन सवाल ये हैं कि घर के बहर रंगीन पानी की बोतल बाँधने से कुत्ते भागते हैं?. दरअसल जब आवारा कुत्तों के सामने लाल, नीला या हरा रंग आता है तो उन्हें वो रंग उन्हें नजर ही नहीं आता हैं. ऐसे में कुत्ते परेशान हो जाते हैं और उस स्थान को छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में ये कहा जाता सकता हैं कि जो लोग अपने घरों के बाहर बोतल में रंगीन पानी भरकर रखते हैं, उसके पीछे किसी भी प्रकार का कोई टोटका नहीं, बल्कि विज्ञान हैं.
क्या आपने भी अपने आसपास इस तरह घर के बाहर दरवाजे पर लाल या नीली बोतल लटकी देखी हैं?. कमेंट बॉक्स में अपना जवाब दे.
