शादी के मेन्यू में नल्ली- निहारी नहीं था, बिना दुल्हन लिए बारात लौट गई; कहां का है मामला?

तेलांगना : तेलांगना के निजामाबाद में शादी के मेन्यू में नल्ली निहारी नहीं होने से बाराती इतने नाराज हुए कि बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गए। दूल्हा पक्ष ही नहीं बल्कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन दूल्हा पक्ष के लोगों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। बारातियों का कहना था कि उनको नल्ली निहारी नहीं खिलाकर वधु पक्ष ने उन्हें अपमानित किया है। दरअसल, शादी से पहले दूल्हा पक्ष ने कहा था कि शादी में नॉनवेज बनना चाहिए तो दुल्हन वालों ने मटन का इंतजाम करवा दिया लेकिन बात नल्ली-निहारी पर अटक गई। यह पूरा मामला दरअसल क्या है, आपको समझाते हैं।

निजामाबाद की लड़की की जगतियाल के लड़के से थी शादी, गौरतलब है कि निजामाबाद की दुल्हन की शादी जगतियाल के लड़के से तय हुई। नवंबर में निजामाबाद में ही सगाई हुई और दिसंबर में निकाह की तारीख पक्की हो गई। लड़के वालों ने कहा कि बारातियों के स्वागत में नॉनवेज जरूर होना चाहिए। दुल्हन पक्ष ने लड़के वालों की फरमाइश को मद्देनजर रखते हुए मटन का इंतजाम करवा दिया लेकिन बात केवल इतनी नहीं थी। तय समय पर बारात पहुंची। जब भोजन परोसा गया तो बारात में शामिल कुछ लोग यह देख आग-बबूला हो गए कि मेन्यू में नल्ली-निहारी नहीं है। बारातियों ने दूल्हे के परिवारों से शिकायत लगा दी। बोले कि हमें नल्ली-निहारी नहीं परोसी जा रही है।

पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर भी नहीं माने बाराती, इसी बात पर वर और वधु पक्ष में विवाद हो गया। थोड़ीही देर में मामला जुबानी जंग से होता हुआ झगड़े तकपहुंच गया। हालात ऐसे खराब हुए कि पुलिस बुलानीपड़ी। पुलिस ने समझाया। स्थानीय लोगों ने समझाया किभाई! नल्ली निहारी की कीमत पर इतना विवाद ठीकनहीं। राजी-खुशी शादी कर लो लेकिन बारातियों कोनल्ली-निहारी की तलब कुछ ऐसी लगी कि वे कुछ भीसुनने को तैयार नहीं थे। दूल्हा पक्ष नल्ली-निहारी खाने कीजिद पर अड़ा रहा वहीं दुल्हन वाले कहते रहे कि पहलेनल्ली-निहारी की शर्त नहीं रखी गई थी। आखिरकार,मामला नहीं सुलझा। शादी टूट गई। बारात बिना दुल्हनलिए वापस लौट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *