रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे पंचायत स्वयं सेवकों पर लाठियां चलीं। वाटर कैनन भी छोड़े गए। लाठीचार्ज की घटना विधानसभा से कुछ दूरी पर घटी है।

राज्य भर से जुटे पंचायत स्वयंसेवक विधानसभा का घेराव कर रहे थे। आज वे सभी विधानसभा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें बैरिकैडिंग कर रोकने की कोशिश की गई। पर स्वयंसेवक बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने लगे। जिसके बाद पुलिस की ओर से पहले समझाने की कोशिश की गई। नहीं मानने पर लाठी चार्ज किया गया। लाठीचार्ज से पहले उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया |