झारखंड के क्रिकेटरों का IPL में दिखेगा जलवा, इन तीन खिलाड़ियों की लगी करोड़ों में बोली, जानिये किस-किस टीम का होंगे हिस्सा, कितने में बिके ये क्रिकेटर

रांची : झारखंड के तीन क्रिकेटर IPL में खेलंगे। IPL के हुए आक्शन में झारखंड के तीन क्रिकेटर कुमार कुशाग्र, रोबिन मिंज और सुशांत सिंह को अलग-अलग टीमों ने खरीदा है। तीनों की बोली करोड़ों में लगी है। बोकारो के कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल ने 7.2 करोड़ में खरीदा है। कुशाग्र अंडर-19 भारतीय टीम से खेल चुके हैं। कुमार कुशाग्र को दक्षिण अफ्रीका में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

वहीं, रॉबिन मिंज का भी आईपीएल में ऑक्शन हुआ है। गुमला के रहने वाले रॉबिन को गुजरात टाइटंस ने उन्हें 3 करोड़ 60 लाख में खरीदा है। वो विकेटकीपर बल्लेबाज है। रॉबिन की पढ़ाई डीएवी नागेश्वर से हुई है। फिलहाल वह जेएससीए स्टेडियम में अंडर-23 कैंप में प्रैक्टिस कर रहा है। फिलहाल उनके पिता रांची के नामकुम में रहते हैं।

वहीं सुशांथ मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2.2 करोड़ में खरीदा है। रांची के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा झारखंड से रणजी खेल रहे हैं। । 2022 सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सेलेक्शन हुआ था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।सुशांत मिश्रा अपने परिवार के साथ रांची के पुंदाग में रहते हैं, उसकी स्कूल शिक्षा डीएवी पुंदाग से हुई है. उनका जन्म भी रांची में ही हुआ है, लेकिन ये मूल रूप से दरभंगा रहने वाले हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *