झारखंड: भाजपा के दो विधायक निलंबित, मार्शल ने टांगकर किया सदन से बाहर, हंगामा कर रहे भाजपा विधायकों पर बुरी तरह भड़के विधानसभा अध्यक्ष

रांची : झारखंड विधानसभा में हंगामा करने के मामले में भाजपा के दो विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर दोनों विधायकों को मार्शल ने टांगकर सदन से बाहर कर दिया। भाजपा विधायक लगातर अलग-अलग मुद्दों को लेकर हंगामा कर रहे थे। हंगामे की वजह से प्रश्नकाल बाधित हो रहा था, जिसके बाद स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए असंसदीय व्यवहार के लिए भाजपा विधायक बिरंची नारायण और भानु प्रताप शाही को सस्पेंड कर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर दोनों विधायकों को सदन से मार्शलों ने विधानसभा से निकाला। निकालने के दौरान निकास द्वार के पास बिरंची नारायण गिर गए। स्पीकर ने कहा कि आपकी आदत खराब हो गई है। कल से इन्हें देख रहे थे। इनके कारण लगातार सदन बाधित हो रहा था। हर चीज में ये लाबी में आ जाते हैं। आग्रह करने पर भी नहीं सुनते। बाद में दोनों निलंबित विधायक सदन के गेट पर ही लेट गये। इस दौरान सदन में हंगामा होता रहा।इधस विधानसभा अध्यक्ष की कार्रवाई पर भाजप विधायक बिरंची नारायण ने तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि स्पीकर मुख्यमंत्री के कहने पर कोई निर्णय लेते हैं। उनके पास अपना दिमाग नहीं है। ऐसे स्पीकर को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

दरअसल झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया। विधायक तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा और सत्तापक्ष के विधायक आसन के पास आए और स्पीकर के सामने हंगामा करने लगे। नियोजन नीति को लेकर सदन में हंगामा आज खूब हुआ। । भाजपा विधायकों ने नियोजन नीति स्पष्ट करो… जैसे नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *