RANCHI : थानेदार पर युवती ने लगाया यौन शौषण का आरोप, SSP ने दिए जांच का आदेश

रांची : राजधानी रांची में युवती ने शहर के एक थानेदार पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने मामले में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को आवेदन देकर शिकायत दर्ज की है। इस संबध में जांच करने का जिम्मा हटिया डीएसपी को दिया गया है। आरोप को लेकर डीएसपी ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, हटिया डीएसपी को युवती ने वॉयस रिकॉर्ड भी पुलिस को सौंपा है। जिसकी जांच की जा रही है।

बता दें, महिला के आरोप पर थानेदार ने जुलाई माह में ही डीएसपी हटिया से महिला के खिलाफ शिकायत की थी। थानेदार के शिकायत के बाद महिला का डीएसपी ने भी काउंसलिंग किया था। बावजूद महिला थानेदार से बात करने को लेकर दबाव बना रही थी।

पीड़िता की ओर से एसएसपी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि एक साल पहले उसका छेका हुआ था। इस दौरान लड़का पक्ष ने उसके परिवार वालों से एक बड़ी रकम ली थी। बाद में लड़का पक्ष के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने लड़का के परिजनों से छेका में लिए गए रकम को वापस करने का दबाव बनाया। मगर उन लोगों ने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती थाना पहुंची और थानेदार को मामले की पूरी जानकारी दी।

इसी आधार पर युवती के बयान पर थाने में लड़का पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिस आईओ को केस दिया गया, उसने जांच शुरू ही नहीं की। जांच नहीं करने की शिकायत लेकर पीड़िता थानेदार के पास पहुंची। थानेदार ने उसे आश्वासन दिया कि वह खुद इसकी जांच करेगा। पीड़िता का आरोप है कि थानेदार और उसके बीच लगातार फोन पर बातचीत होने लगी. इसी क्रम में थानेदार ने खुद को कुंवारा बताते हुए युवती के साथ सम्बंध बना लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *