हजारीबाग में बढ़ती चोरी पर आजसू नेता संजय मेहता ने जताई नाराजगी, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

हजारीबाग: जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम जनता में दहशत का माहौल है। हाल ही में सिंदूर में जिला परिषद सदस्य मुकेश के घर में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई, जहां चोरों ने लूटपाट के साथ घर की एक महिला सदस्य पर भी जानलेवा हमला किया। महिला गंभीर रूप से घायल हैं और फिलहाल मेडिका अस्पताल में इलाजरत हैं।

इस घटना को लेकर आजसू नेता संजय कुमार मेहता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस गंभीर मामले पर पुलिस प्रशासन से वार्ता कर एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी से चोरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

संजय कुमार मेहता ने कहा कि हाल के दिनों में हजारीबाग में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जाए और अपराधियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

उन्होंने कहा कि महिला पर हमला बेहद गंभीर मामला है, और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जनता को भयमुक्त करना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस से अपील की कि दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

हजारीबाग के लोग अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि अपराधियों को जल्द पकड़कर कठोर दंड दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *