हजारीबाग:विनोबा भावे यूनिवर्सिटी अंतर्गत कॉलेजों में पढ़ने वाले 2022-24 सत्र के स्नातकोत्तर स्टूडेंट्स की परीक्षाएं 8 जुलाई सोमवार से शुरू और 15 जुलाई को समाप्त होंगी. इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने पिछले महीने ही डेटशीट और परीक्षा केंद्र की अधिसूचना जारी कर दी थी.इस परीक्षा में 2022-24 सत्र के एम०ए०/एम०एससी०/एम०कॉम० के स्टूडेंट्स शामिल होंगे.परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली 10 बजे से 1 बजे तक होगी,वहीं दूसरी पाली 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.यूनिवर्सिटी ने कुछ दिनों पूर्व ही ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.यूनिवर्सिटी अंतर्गत कुछ मुख्य कॉलेज जैसे जे०जे० कॉलेज, झुमरी तिलैया का केंद्र रमेश प्रसाद यादव टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, कोडरमा दिया गया वहीं आदर्श कॉलेज राजधनवार का सेंटर एल०बी०एम० कॉलेज मिर्जागंज दिया गया.

