SBI का लिंक भेजकर ठगी करने वाले 3 साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे बनाते थे शिकार

गिरिडीह : गिरिडीह के ताराटांड थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधियों को संगिया पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराधी कुछ लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर एसएसपी दीपक कुमार शर्मा ने टीम गठित कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया।

ऑनलाइन ठगी करते थे अपराधी, मामले की जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी ने बतायाकि तीनों साइबर अपराधी छिप कर लोगों से ऑनलाइनठगी का काम कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाईकरते हुए तीनों अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तार अपराधियो में राजेश कुमार मंडल (19 वर्ष),अर्जुन कुमार मंडल (21 वर्ष) और सुभाष मंडल (19वर्ष) शामिल है। इनमें से दो गिरिडीह और एक धनबाद केरहने वाले है। इनके पास से 9 मोबाइल फोन, 18 सिमबरामद किये गये हैं।

ऐसे करते थे ठगी, गिरफ्तार अभियुक्त होने स्वीकार किया है कि वह साइबर ठगी करने के लिए एसबीआई का एक लिंक भेजते थे एवं दूसरे लिंक से लोगों द्वारा भेजे गए डाटा जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और ओटीपी को देखकर उनके साथ ठगी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *