महिला कर्मचारी से गैंगरेप: गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम, CCTV में घटना हुई कैद, 5 युवकों ने घर में घुसकर पहले शराब पिलायी

आगरा: महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। घटना देर रात की बतायी जा रही है। पुलिस ने गैंगरेप में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कमरे में घुसकर युवकों ने पहले तो महिलाकर्मी को जबरन शराब पिलायी और फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती दिख रही है। उसकी दो-दो बेटियां है, छोड़ दो.. छोड़ दो..

रेप का विरोध करने पर महिला कर्मचारी की पिटाई भी गयी है। महिला के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को कॉल किया। जब टीम घर के अंदर दाखिल हुई, तो महिला बदहवास हालत में मिली। पुलिस को देखकर वो रोने लगी। शिकायत के आधार पर गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना आगरा के ताजगंज इलाके की है। युवती डेढ़ साल से नौकरी कर रही थी । वह ताजनगरी फेस-2 में रहती थी। महिला के मुताबिक उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। 5 युवकों ने जबरन शराब पिलाई। फिर गलत काम किया। मुख्य आरोपी जितेंद्र राठौर है। वह पीड़िता को पहले से जानता था। बाकी 4 आरोपी जितेंद्र के दोस्त थे। इनके नाम रवि राठौर, मनीष कुमार, देव किशोर व एक अन्य है। सभी आरोपी ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *