स्वतंत्रता दिवस पर एक दुखद खबर, नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

पश्चिमी सिंहभूम-चाईबासा जिले के टोटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये हैं।

सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाबल के जवान नियमित तलाशी अभियान पर निकले थे। बताया जा रहा है कि लापता हुए पांच जवानों में से दो जवान शहीद हुए हैं। यह जानकारी आज मिली है।पांच जवान तलाशी अभियान के दौरान लापता हुए थे, जिसमें से तीन अब लौट आये हैं। टोटो जंगल के इलाके में नक्सली मिसिर बेसरा का दस्ता छिपा है।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ मंगलवार को हुई थी। जिसमें पांच जवान लापता थे। शहीद जवान झारखंड जगुआर के बताए जा रहे हैं। नक्सलियों के साथ इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार शहीद हुए हैं।

नक्सलियों ने यहां लगा रखी है अघोषित कर्फ्यू

इस इलाके में नक्सलियों ने अघोषित कर्फ्यू लगा रखी है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे जंगल में न आएं। क्योंकि उन्होंने जगह-जगह आईईडी लगा रखी है। किसी की भी जान जा सकती है। इससे लोग जंगल में जाने से बचते हैं। जो जाते हैं, वे बम की चपेट में आकर जान गंवा बैठते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *