कल बुधवार को डुमरी विधानसभा दो धुरंधरों का आगमन होने जा रहा है एक तरफ जहा डुमरी के कसमाकुरहा मैदान में टाइगर जयराम महतो विशाल सभा को संबोधित करेंगे वही दूसरी ओर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी डुमरी अपने एक दिवसीय दौरे के लिए डुमरी आयेंगे

डुमरी के केबी प्लस टू हाई स्कूल में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में ग्रामीण सड़क और पुल से संबंधित कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास सीएम हेमंत सोरेन के हाथों किया जाना है. इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. इस मौके पर सीएम उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे.दूसरी ओर बस कुछ ही दूरी पर टाइगर जयराम महतो भी अपनी सभा को संबोधित कर , सरकार को नियोजन नीति, स्थानीय नीति, ओर 60 40 जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे ।रविवार को ही सुदेश महतो और जयराम महतो की सभा एक साथ कार्यकर्ताओं द्वारा अलग अलग स्थान पर हजारीबाग में आयोजित की गई थी
