भारी बारिश में भी जयराम को सुनते रहे लोग, हेमंत सोरेन के सभा होने के वावजूद भीड़ में कोई कमी नही

आज झारखंडी भाषा संघर्ष सीमित द्वारा डुमरी के कसमाकुरह मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया
जिसमे हजारों की संख्या में लोगो ने भाग लिया
आपको बता दे की महज 4 km दूर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भी सभा चल रही थी


वावजूद इसके झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के जन सभा में भीड़ की कोई कमी नही देखी गई
मौके पर मौजूद मुख्य प्रवक्ता टाइगर जयराम महतो ने अपने शब्दो से तत्कालीन jmm की सरकार को घेरा
उन्होंने कहा यह सरकार बाहर के पूंजीपतियों के इशारों पर काम कर रही है
4 साल हो गई है लेकिन अभी तक इस सरकार ने
अपने चुनावी मुद्दे में से एक भी काम नहीं किया है
न 1932 खतियान लागू कर पाई
न नियोजन नीति बना पाई


न विस्थापित नीति बना पाई है
यह सरकार हर मौर्चे पर विफल रही है
साथ ही जयराम महतो ने दोबारा पारसनाथ पहाड़ का मुद्दा उठाया और गिरिडीह के सांसद को निशाने पर लिया
उन्होंने कहा की गिरिडीह के सांसद ने पारसनाथ पहाड़ को एक विशेष समुदाय को सौंपने की मांग की थी
इनको पता होना चाहिए पारसनाथ पहाड़ झारखंडी का है

दूसरी ओर हेमंत सोरेन ने अपने सभा को संबोधित करते हुए
अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *