बोकारो में विस्थापितों पर लाठीचार्ज, एक की मौत

बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) की सुरक्षा में तैनात CISF ने विस्थापितों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें 26 वर्षीय प्रेम महतो की मौत हो गई।

वह महुआर का निवासी था। सिर में चोट लगने से उसकी जान गई। इस लाठीचार्ज में कई महिलाएं भी घायल हुईं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।नियोजन की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारीविस्थापित लोग नियोजन की मांग को लेकर एडीएम बिल्डिंग के पास प्रदर्शन कर रहे थे।

तभी सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में विस्थापित एडीएम बिल्डिंग के पास जुट गए।विधायक स्वेता सिंह ने किया विरोधघटना की सूचना मिलते ही बोकारो की कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि विस्थापितों ने अपनी जमीन दी, लेकिन अब जब वे नियोजन की मांग कर रहे हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।आंदोलन होगा और तेज लाठीचार्ज में मौत के बाद विस्थापितों में आक्रोश बढ़ गया है। विधायक स्वेता सिंह ने कहा कि अब आंदोलन और तेज होगा। घटना को लेकर स्थानीय लोग भी विरोध प्रदर्शन के लिए एकजुट हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *