NEET Exam मे गड़बड़ी को लेके आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जाने पूरी जानकारी !

दक्षिणी कुवैत के मंगफ क्षेत्र में विदेशी मजदूरों वाली एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से खासा नुकसान पहुंचा है. आग की चेपट में आने से करीब 40 भारतीयों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए. मामले को लेकर एक अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई कि अल-मंगफ नामक इस इमारत में भीषण आग लगने से कुल 49 लोगों की जान गयी है. इनमें से 40 से ज्यादा के भारतीय होने की आशंका है जबकि अन्य पाकिस्तान, फिलीपिन, मिस्र, नेपाल के नागरिक थे.विदेश मंत्रालय की ओर से देर रात एक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि कुवैत के मंगफ क्षेत्र में एक आवासीय इमारत में आग की एक दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद घटना में करीब 40 भारतीयों की जान चली गई है. इस इमारत में श्रमिक रहते थे. पीएम मोदी ने घटना को ‘दुखद’ बताया है और विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में स्थिति की समीक्षा की गई. पीएम मोदी ने मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाया जाएगा. कोर्ट ने कहा कि काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी, जब परीक्षा होती है तो सबकुछ समग्रता से होता है इसलिए किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है. वहीं एनटीए ने कोर्ट में कहा कि वह ग्रेस मार्क्स हटा रहा है और जिन बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिया गया था उनकी परीक्षा दोबारा ली जाएगी, जो परीक्षा नहीं देंगे उन्हें बिना ग्रेस वाला मार्क्स ही दिया जाएगा. एनटीए ने बताया कि 1563 बच्चों का स्कोर कार्ड रद्द कर दिया गया है, इन्हें दोबारा परीक्षा देने होगी. एनटीए दोबारा होने वाली परीक्षा का परिणाम 30 जून तक जारी करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *