धनबाद में गैंग रै’प । नाबालिक से 6 युवकों ने किया सामूहिक दुष्क’र्म

धनबाद जिले से गैंगरेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीया नाबालिग के साथ 6 हैवानों ने मिलकर गैंगरेप किया है। मिली जानकरी के अनुसार गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाला कथित रूप से पीड़िता का बॉयफ्रेंड है।

उसने अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उनमें से एक ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। घटना 10 जून की रात की है, जब आसपास के लोगों को भनक लगी, तब सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।घर पर बुलाया फिर किया गैंगरेपदुष्कर्म के बाद पीड़िता से पूछताछ की गई। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह अनाथ है। उसका दुहाटांड़ के एक नाबालिग लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 जून की रात आरोपी प्रेमी ने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद उसने घर पर ही जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसका एक दोस्त भी घर में मौजूद था। दोनों ने मिलकर पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाये। बाद में उसे घर से नजदीक एक झाड़ी के पास ले गए। फिर आरोपी प्रेमी ने 4 और दोस्तों को बुला लिया। बारी-बारी से नाबालिग के साथ सबने गैंगरेप किया।आरोपी प्रेमी के साथ दोस्त चंदन चिन्हितगैंगरेप के दौरान एक दोस्त पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। इतने में ही लड़की के चीखने की आवाज आसपास के लोगों को सुनाई दी। लोग फौरन झाड़ी के पास पहुंचे। लोगों को देख कर सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। भागने के दौरान एक आरोपी का फोन वहीं गिर गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को फोन में गैंगरेप का बनाया हुआ वीडियो भी मिला है। गैंगरेप में शामिल आरोपी प्रेमी और उसके एक मित्र चंदन को चिन्हित कर लिया गया है। सभी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गैंगरेप में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *