झारखंड में एक और बड़ा घोटाला आए दिन झारखंड में घोटाला लगातार हो रहा है इसी बीच एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में ई रिक्शा में डीजल भरवाने 19हजार रुपए प्लेट खाना खिलाया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस गेम में ई-रिक्शा में डीजल भरवाने का बिल बनाया गया है, खाने की थाली 19 हजार में परोसी गई, खबर आने के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर हमलावर हो गई वही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे खेल मंत्री को होटवार जाने की भविष्यवाणी कर दिया है, वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बिहार के चारा घोटाले से तुलना कर दिया है इस बात में कोई शक नहीं कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड की पूरी सरकार की नींद हराम कर दी है। आये दिन वो किसी ना किसी मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। अब नया मामला खेल घोटाले से जुड़ा है, जिसे लेकर निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर मंत्री हफीजुल हसन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा है अब तेरा क्या होगा ये कालिया.. अच्छे पिता का घटिया पुत्र…। अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कथित घोटाले को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने ईडी से इसकी जांच के लिए अपील भी कर दी
