लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज सामने आने वाले हैं। देश की 543 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आज आएंगे। जिसके लिए 8 बजे से वोटों गिनती शुरू हो गई है। इसी क्रम में झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के भी नतीजे आएंगे। सबसे पहले पोस्टल वैलेट के वोटों की गिनती होगी और फिर ईवीएम मशीनें खुलेंगी।
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले सीता सोरेन लगातार आगे चल रहीं दुमका सीट से सीता सोरेन लगातार आगे चल रही हैं। वह 7569 वोट से आगे चल रही हैं।
5 मिनट पहले झारखंड में एनडीए 12 सीटों पर आगे चल रही है झारखंड में एनडीए 12 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं इंडिया अलायंस 2 सीटों से आगे चल रहा है।
6 मिनट पहले विद्युत वरण महतो 18680 वोटे से आगे जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो 18680 वोटे से आगे
14 मिनट पहले बीडी राम आगे चल रहे पलामू से बीडी राम आगे चल रहे हैं।
17 मिनट पहले जेपी पटेल हजारीबाग से आगे चल रहे
हजारीबाग से जेपी पटेल आगे चल रहे हैं। वह 74 वोटों से आगे हो गये हैं।
19 मिनट पहले सीता सोरेन दुमका सीट से आगे चल रहीं
पहले राउंड की गिनती समाप्त हो गई है। सीता सोरेन 5888 वोट से आगे चल रही हैं।
20 मिनट पहले गिरिडीह से सीपी चौधरी लीट कर रहे हैं। सीपी चौधरी गिरिडीह सीट से लीड कर रहे हैं। पहले राउंड की गिनती के बाद 23663 वोट से आगे चल रहे हैं। मथुरा महतो 19755 वोट और जयराम महतो 15868 वोट आगे चल रहे हैं।
