झारखंड: शिबू सोरेन की दोनो बहु की होगी जीत या हार ! जानिए गांडेय उपचुनाव सहित राज्यभर की चुनाव रिजल्ट अपडेट

Jharkhand Election Update: लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही झारखंड के गांडेय उपचुनाव पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से जेएमएम उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं. कल्पना सोरेन का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार दिलीप वर्मा से है. गांडेय उपचुनाव का नतीजा आज आ रहा है. सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जीत किसकी होगी. जानकारों की मानें तो कल्पना सोरेन का पलड़ा भारी है. गांडेय उपचुनाव के नतीजों का रुझान लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही सुबह 9 बजे से आना शुरू हो जाएगा.

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में एनडीए 12 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि इंडिया गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रहा है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो गई है। अब EVM से मतगणना शुरू हो गई। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *