झारखंड न्यूज : जूनियर इंजीनियर की हत्या या फिर आत्महत्या ? पुलिस इस एंगल पर कर रही है जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…

रामगढ़। जूनियर इंजीनियर की फांसी पर लटकी लाश मिली है। हालांकि ये आत्महत्या है या फिर कुछ और… पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ के भदानीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकोर निवासी सुधांशु कुमार का शव मिला है। गोला प्रखंड में पंचायती राज विभाग में पदस्थापित कनीय अभियंता सुधांशु का शव रजरप्पा प्रोजेक्ट के आवासीय कॉलोनी स्थित 1 बी/2 क्वार्टर में झूलता हुआ मिला।

जानकारी के मुताबिक वे प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा, 15 फाइनेंस, कल्याण विभाग देखता था। मजिस्ट्रेट ड्यूटी भी मिली थी। शनिवार को ड्यूटी में नहीं मिलने पर विभागीयों ने फोन किया, परंतु कोई जवाब नहीं मिलने के कारण गोला सीओ को सूचना दिया गया। उसके बाद गोला सीओ ने रजरप्पा थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मजूदगी में दरवाजा खोला गया।

पुलिस के मुताबिक बताया जाता है कि बड़कीपोना निवासी किरण महतो रजरप्पा के टाउनशिप में कार्यरत है। इन्हीं के नाम पर क्वार्टर आवंटन है, जिसमें जेई रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर हस्पताल रामगढ में भेजा। पुलिस के अनुसार को पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि हत्या या आत्महत्या का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *