सिंगर खेसारी लाल हो सकते है गिरफ्तार। कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

मामला जमीन खरीदी में चेक बाउंस का है। इस मामले में दर्ज शिकायत पर कोर्ट ने समन जारी किया था, लेकिन तारीख में वो नहीं पहुंचे, अब कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव गिरफ्तार हो सकते हैं। उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामला जमीन खरीदी में चेक बाउंस का है।

बार बार कोर्ट की डेट पर उनके पेश नहीं होने के बाद दिसंबर 2021 में गैर जमानती वारंट जारी किया गया। उस वक़्त खेसारी लाल ने कोर्ट में पेश होकर 21 जनवरी 2022 को जमानत ले ली थी।

जानकारी के मुताबिक रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव के मृत्युंजय नाथ पांडे की जमीन खेसारी लाल ने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम से खरीदी थी। 22 लाख 7 हजार रुपए में ये सौदा हुआ था। जिसके बाद 4 जून 2019 को जमीन की रजिस्ट्री भी हो गई। खेसारी ने 18 लाख रुपए का चेक दिया था, लेकिन वो चेक बाउंस हो गया। चेक 24 जून को वापस आ गया। फिर 27 जून को जमा किया तो चेक बाउंस हो गया। इसके बाद मृत्युंजय नाथ पांडेय ने रसूलपुर थाने में 16 अगस्त 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई।
जिसके बाद कोर्ट ने नन बेलबल वारंट जारी किया है। ज्यूडिसियल मजिस्ट्रेट प्रियांशु शर्मा ने ये आदेश जारी किया है।
चार साल पुराने मामले में खेसारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी। अब सुनवाई में खेसारी हाजिर नहीं हो रहे हैं। जिस कारण कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *