37 क़ैदियों को रिहा करेगी हेमंत सरकार | जानिए क्या है पूरा मामला

उम्रकैद की सजा काट रहे 37 कैदियों की लगी लॉटरी, जल्द होंगे रिहा

झारखंड के अलग-अलग जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 37 कैदियों के लिए खुशखबरी आयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में इन कैदियों को रिहा करने का फैसला किया गया है. राजधानी रांची के कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सोमवार (17 फरवरी 2025) को आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में 103 मामलों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया.

राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की ओर से जिन लोगों की रिहाई की अनुशंसा की गयी थी, उन पर गंभीरता से विचार किया गया. मुख्यमंत्री ने कैदियों के अपराध की प्रवृत्ति और कोर्ट, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षक एवं प्रोबेशन अधिकारियों के मंतव्य की पूरी जानकारी ली. इसके बाद 37 कैदियों को रिहा करने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सहमति दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *