प्रस्तावित राजगंज को प्रखंड की मांग को लेकर जिप सदस्य क्षेत्र संख्या 15 सह राजगंज प्रखंड आंदोलनकारी आदरणीय बाणी देवी जी के नेतृत्व में महिलाओं का एक प्रतिनिधि मण्डल माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात की तथा अपनी मांगों को रखा । आपको बताते चले राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग वर्षो से की जा रही है । वहा के प्रतिनिधियों का मानना है की अगर राजगंज को प्रखंड का दर्जा मिलता है को इस क्षेत्र के लोगो का विकाश होगा

राजगंज को प्रखंड बनाने की मांग 40 साल पुरानी है। बिहार के समय से लेकर झारखंड अलग राज्य बनने के बाद तक यह मांग उठती रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया। आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन तो अनवरत चलता रहा। बिहार विधान सभा से लेकर झारखंड के सदन तक अलग प्रखंड के लिए आवाज उठती रही, लेकिन आज तक इस मांग पर अमल नहीं हो सका है। बाघमारा प्रखंड को तोड़कर राजगंज प्रखंड को बनाने के लिए तत्कालीन टुंडी विधायक सत्यनारायण दुदानी ने बिहार विधानसभा में आवाज उठाई थी। इसके बाद बिनोद बिहारी महतो, डा. सबा अहमद ने भी इस मांग को सदन में रखा था। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद मथुरा प्रसाद महतो, राजकिशोर महतो अलग प्रखंड की मांग झारखंड विधानसभा में उठाये थे।

मौके पर राजगंज मुखिया बंदना बारुई, पूर्णिमा महतो,संजना महतो,कौशिल्या देवी,संगीता देवी,रीना शर्मा,रिंकू कुमारी,मीना देवी इत्यादि शामिल थे ।