इस लड़के के पीछे पड़े सांप, 34 दिन मे 6 बार कांटा, जानिए क्या है मामला

पुरानी फिल्मों और टीवी सीरियल में दिखाया जाता है कि सांप के जोड़े में से किसी एक को मार दें तो दूसरा कातिल को ढूंढकर बदला लेता है। कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आया है। जो भी इस घटना को सुन रहे हैं, वहीं हैरान हैं। यहां एक शख्स को 34 दिन में 6 बार नाग सांप काट चुका है। शख्स का इलाज डॉक्टर कर रहे हैं। अब तक हर बार शख्स बच गया है। डॉक्टर भी इस घटना से हैरान हैं।

हालांकि यह मामला अभी नाग-नागिन वाला नजर नहीं आ रहा है।
दरअसल, फतेहपुर जिले के मलवा थाना इलाके के सौरा गांव में विकास द्विवेदी को पिछले कई दिनों से एक ही सांप काट रहा है। विकास ने बताया कि हर बार सांप के काटने के पहले मुझे आभास होने लगता है। सर्पदंश से पहले ही उसकी बाईं आंख बहुत तेजी से फड़कने लगती है। अंदर से सांप के काटने का भय सताने लगता है।

2 जून से काट रहा है सांप
विकास के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, पहली बार 2 जून की रात करीब 9 बजे बिस्तर से उतरते हुए उसे सांप ने काटा था। फौरन उसे डॉक्टर के पास ले गए। 2 दिन तक इलाज के बाद वो ठीक हो गया। इसके बाद फिर 10 जून की रात 9 बजे फिर सांप ने विकास को काट लिया। फिर से उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। वो फिर ठीक होकर घर आ गए। 7 दिन बाद 17 जून को भी फिर इसी सांप ने विकास को काट लिया। विकस बेहोश होने लगे। डॉक्टरों ने इलाज कर उसे बचा लिया। चौथी बार सांप ने 21 जून को डस लिया। परिजन इलाज के लिए जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान थे। इस बार भी वह इलाज के बाद बच गया।
इस घटना से डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हर बार उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन इमरजेंसी दवाएं देकर इलाज किया जाता है। वह ठीक होकर घर चला जाता है। हर बार उसके शरीर पर क्लियर स्नेक बाइट के निशान मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *