मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रिलायंस इंडस्ट्रीज झारखंड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट ने मुलाकात कर विवाह का निमंत्रण पत्र भेंट किया। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी का विवाह 12 जुलाई, 2024 को मुंबई एंटीलिया में सम्पन्न होगा।
