Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के 11 बजे तक के रुझान से तस्वीर थोड़ी साफ होती दिख रही है। यूपी ने भाजपा का बड़ा खेल बिगाड़ दिया है। भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन एनडीए (NDA) को बढ़त मिलती दिख रही है. लेकिन 2019 की तरह वापसी दमदार नहीं दिख रही है। 11 बजे तक एनडीए 300 सीटों के करीब और इंडिया गठबंधन 200 सीटों के आसपास बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच, देशभर की कई हाई प्रोफाइल सीटों पर वहां के दिग्गज नेता अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों से पिछड़ रहे हैं। बड़े चेहरे सुबह 11 बजे तक के शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं।
अमेठी में स्मृति ईरानी अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से पीछे चल रही है. स्मृति ईरानी इस बीच से तीसरी बार चुनाव लड़ रही है. इससे पिछले वाले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के राहुल गांधी को हराया था. इसके बाद, 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी फतह की जिम्मेदारी गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल को दी, जो 11 बजे तक के रुझानों में लगभग 23 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.
राहुल गांधी केरल के वायनाड़ सीट से 1 लाख वोट से आगे हो गये हैं। वहीं रायबरेली में भी उन्होंने बढ़त बनायी है।
गांधीनगर से अमित शाह करीब 2.50 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।
लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह करीब 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.
हैदराबाद लोकसभा सीट पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी की माधवी लता शुरुआती रुझानों में पीछे चल रही है. माधवी लता हमेशा हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में रहती है, जिसकी वजह से बीजेपी ने यहां से पहली बार किसी महिला उम्मीदवार को टिकट दिया था.
