झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में एनडीए 8 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि इंडिया गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रहा है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो गई है। अब EVM से मतगणना शुरू हो गई। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।
रांची से बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ और धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो आगे चल रहे हैं। इधर, पलामू से भी बीजेपी कैंडिडट विष्णु दयाल राम भी आगे चल रहे हैं। इधर, दुमका से शिबु सोरेन की बहू और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन आगे चल रही हैं।
जबकि गिरिडीह से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो और राजमहल से झामुमों के ही प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा 1,519 वोटों से आगे चल रहे हैं।

