लड़की ने भरी लड़की की मांग: साथ काम करते हुए दो लड़कियों में हो गया प्यार, एक बन गया दुल्हा, एक बन गयी दुल्हन…फिर…

देवरिया : आजकल लड़के-लड़के और लड़की-लड़की में शादी का फैशन सा बन गया है। आये दिन ऐसे मामले आ रहे हैं। नया मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया का है।जहां दो लड़कियों को आपस में प्रेम हो गया और उनका प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा लीं और मंदिर पहुंचकर एक दूसरे से शादी रचा ली। इस समलैंगिक शादी से दोनों लड़कियां बहुत ही खुश हैं। यहां पर ऑर्केस्ट्रा में एक साथ काम करने वाली दो युवतियों ने एक दूसरे से शादी रचा ली।

जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। दोनों लड़कियां बंगाल के साउथ 24 परगना अक्षयनगर में रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली हैं। दोनों लगभग 9 साल से यूपी के देवरिया के लार में एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर का काम कर रही हैं। दोनों का कहना है कि वे एक दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और वे अपनी पूरी जिंदगी पति-पत्नी की तरह एक साथ बिताना चाहती हैं। इस बारे में दोनों के घर वालों को भी पता है।

शादी में जहां एक लड़की सेहरा पहन दूल्हा बनी। वहीं, दूसरी लड़की ने अपने हाथों में दूल्हे के नाम की मेहंदी रचाई। शादी के बंधन में बंधी लड़कियों का नाम जयश्री और राखी दास है। जयश्री की उम्र 28 साल है जबकि राखी की उम्र 23 साल है। जयश्री दूल्हा बनी तो राखी दुल्हन। दोनों ने अपनी शादी को लेकर एक शपथ पत्र भी बनवाया है। जिसमें लिखा है कि दोनों ने अपसी रजामंदी से शादी की है। दोनों लड़कियां ऑर्केस्ट्रा संचालक मुन्ना पाल के साथ भगड़ा भवानी मंदीर पहुंचीं और दोनों ने शादी करके पुजारी से आशिर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *