झारखंड ब्रेकिंग: चीफ सेकरेट्री, गृह सचिव, डीसी-एसपी दिल्ली तलब, सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर विशेषाधिकार समिति ने जारी किया नोटिस, 12 को हाजिर होने का हुक्म

रांची : सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने झारखंड के डीजीपी, चीफ सेकरेट्री, देवघर के उपायुक्त और देवघर के एसपी को तलब किया है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से जारी मेमोरेंडम को सांसद निशिकांत दुबे ने X पर पोस्ट किया है। निशिकांत दुबे ने बताया है कि झारखंड सरकार मुझे बेबहज झूठे केसों में फँसाकर मुझे सांसद के तौर पर काम नहीं करने दे रही है। मेरे उपर अभी तक 42 केस पिछले 4 साल में दर्ज हुआ है। लोकसभा के विशेषाधिकार समिति ने 12 जनवरी को झारखंड के मुख्य सचिव, DGP, गृह सचिव, देवघर ज़िला उपायुक्त, देवघर पुलिस अधीक्षक को दिल्ली बुलाया है।

निशिकांत दुबे ने बताया है कि उन्हें भी उसी दिन समिति को केस की जानकारी देनी है। लोकसभा सचिवालय से जारी विशेषाधिकार समिति की नोटिस में 12 जनवरी को शाम चार बजे झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह, देवघर के एसपी अजीत पटेल डुंगडूंग, मुख्य सचिव एल खैनगते, गृह सचिव अविनाश कुमार, डिप्टी कमिश्नर देवघर विशाल सागर को नोटिस जारी कर दिल्ली के पार्लियामेंट हाउस बुलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *