झारखंड: अगले साल स्कूलों में होगी 60 दिनों की छुट्टियां, शिक्षा विभाग का 2024 का कैलेंडर जारी

रांची: शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बैठक कर वर्ष 2024 के लिए सरकारी स्कूलों की अवकाश तालिका तैयार की गई। बैठक में सभी शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अवकाश तालिका पर चर्चा करने के बाद इसे सहमति प्रदान की। दिलचस्प बात यह कि इस बार अवकाश तालिका से सोहराय पर्व की छुट्टी को गायब कर दिया गया है। पिछले साल आदिवासियों के पर्व सोहराय के लिए एक दिन की छुट्टी दी गई थी, इस बार एक साल में 60 अवकाश दी गई है, लेकिन सोहराय की छुट्टी नहीं है।

17 दिन की होगी गर्मी छुट्टी, गर्मी की छुट्टी इस बार सरकारी स्कूलों में 17 दिन की होगी। यह छुट्टी 13 मई से एक जून तक होगी। पिछले साल यह छुट्टी 15 मई से 3 जून तक दी गई थी। इसी तरह शीतकालीन अवकाश छह दिन का होगा। यह अवकाश 25 से 31 दिसंबर तक होगा। बाहा पर्व के लिए 15 मार्च को छुट्टी दी गई है। इसी तरह आदिवासी दिवस के लिए 9 अगस्त को एक दिन की छुट्टी है।

बैठक में सभी की सहमति से छुट्टी निर्धारित कर दी गई। अब विभाग द्वारा अवकाश तालिका को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान करने के लिए उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उपायुक्त के हस्ताक्षर के बाद अवकाश तालिका सरकारी स्कूलों में लागू कर दी जाएगी। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बताया कि विभाग के नियमानुसार सभी जिलों में वर्ष 2023 में पर्व-त्योहार पर सरकारी स्कूलों में छुट्टी के लिए सभी शिक्षक संघ, जिसमे अल्पसंख्यक, बंगभाषी एवं अन्य सभी शिक्षक संघ की आपसी सहमति के आधार पर छुट्टी निर्धारित की जाति है। सभी जिलों में अलग-अलग पर्व त्योहार के कारण अवकाश की सूची निर्धारण के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाती है। वर्ष में कुल 60 दिन अवकाश का प्रावधान है। इसके लिए सूची जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *