बेगूसराय: स्कूल में हुई रेप मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाया गयी है। मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है, जहां होली के दिन 8 मार्च, 2023 को दो नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल कैंपस में रेप हुआ था। घटना सामने आने के बाद काफी बवाल हुआ था क्योंकि मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और फिर बाद में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसी मामले में पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया। दोनों हैवानों को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनायी गयी है। जानकारी के मुताबिक होली के दिन स्कूल कैंपस में जब दो बच्चियों रंग खेल रही थी तभी चार युवकों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने और फिर हत्या की नीयत से पिटाई का मामला दर्ज कराया गया था।इस मामले में परिजनों ने चार लोगों पर नामजद प्राथमिक दर्ज कराई थी। 10 महीने के अंदर कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद दो आरोपियों को सजा सुनाई है। दो आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया।
