पहले गैंगरेप, फिर करंट लगाकर हत्या, महिला के साथ रूंह कंपा देने वाली हैवानियत,

वैशाली : बिहार में महिला के साथ ऐसी हैवानियत हुई है कि जानकर आपके रूह कांप उठेंगे। महिला के साथ पहले तो गैंगरेप की वारदात हुई और फिर करंट देकर उसकी हत्या कर दी गयी। दिल दहलाने वाली घटना बिहार के वैशाली का है। महिला का शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में बने मोटर पंप के पास मिला है। घटना वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र की है।

मृतका के पति ने बताया कि पत्नी बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के मुनीलाल साहनी, राज कुमार साहनी, विश्वनाथ साहनी उसे पकड़ लिया और सभी लोगों ने दुष्कर्म किया। बाद में करंट लगाकर मार डाला। फिलहाल, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ग्रामीण सुबह खेत की ओर गए तो महिला का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में एक कमरे में था। महिला के शरीर पर दांत काटने और नोचने के निशान थे। घटना शुक्रवार रात पातेपुर थाना क्षेत्र की है। इस दौरान परिजनों के साथ ग्रामीणों ने खूब हंगाम किया। ग्रामीण आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *